{"_id":"6b01dbcf28cb99766e0bd73c","slug":"asha-workers-protest-for-an-increase-in-honorarium-continues-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128227-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मानदेय बढ़ाने के लिए लेकर आशाओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मानदेय बढ़ाने के लिए लेकर आशाओं का धरना जारी
Sat, 21 Nov 2026 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन से जुड़ी चार ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल और एकेश्वर ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया।
शनिवार को आशा कार्यकर्ता दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र हुईं। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन मार्च 2024 को मुख्यमंत्री ने उनके प्रतिनिधिमंडल को मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए हाईपावर कमेटी का गठन भी किया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने, पीएफ और ईएसआई का लाभ देने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन तथा पांच लाख रुपये की एकमुश्त सहायता देने की मांग की। इसके अलावा मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान पूर्व की भांति स्वास्थ्य विभाग से कराने, स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घर बनाने, कर्मचारी का दर्जा देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और श्रमिक सम्मेलन के 46वें अधिवेशन की सिफारिशें लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष मीरा नेगी, कोषाध्यक्ष रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, सुमित्रा भट्ट, रोशनी, रीता, प्रवेश देवी, रेणू, मंजू नेगी, ज्योति रावत, कल्पना बिष्ट, गोदांबरी, मेघा असवाल, जशोदा, संपत्ति, जमुना, कांति, बबीता और सुरभि आदि शामिल रहीं।