फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aihat village cultivates the Khoh river

खोह नदी लील रही ऐता गांव की खेती की जमीन

Sun, 22 Sep 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Aihat village cultivates the Khoh river
कोटद्वार के कुंभीचौड़ में जामुनस्रोत के उफान में बहा लोगों का खेत और रास्ता। - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत खोह नदी के तट पर स्थित ऐता गांव का अस्तित्व खतरे में है। गत दो दशक से खोह नदी के उफान के चलते हर साल बरसात में काश्तकारों की उपजाऊ भूमि का कटाव हो रहा है। ग्रामीण शासन-प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम ऐता खोह नदी के तट पर बसा है। गत दो दशक से खोह नदी की जद में आने से गांव में लगातार भूकटाव हो रहा है। ग्रामीण विवेक नेगी, दीपक नेगी, संदीप नेगी, वरूण नेगी, चंपा नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी का आरोप है कि उनके द्वारा सिंचाई विभाग से हर साल भूकटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुरक्षा दीवार नहीं बनने से हर साल कृषि भूमि खोह नदी में समा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक काश्तकारों की बीस नाली से अधिक भूमि खोह नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुबोध मैठानी ने कहा कि ऐता गांव में खोह नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए पूर्व में शासन को भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई। पुन: रेट रिवाइज कर एक करोड़ सात लाख की धनराशि का आगणन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed