फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   against TIN number and photography

टिन नंबर और फोटोग्राफी का विरोध

Sat, 30 Jan 2016 06:19 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sat, 30 Jan 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल की यहां आयोजित बैठक में वाणिज्य कर विभाग की ओर से टिन नंबर लगाने और फोटोग्राफी करने का पुरजोर विरोध किया गया। कहा कि फोटोग्राफी की आड़ में विभाग पंजीकृत व्यापारियों का उत्पीड़न करना चाहता है। एक स्वर से फोटोग्राफी का विरोध किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल सभागार में हुई बैठक में सचिव लाजपतराय भाटिया ने बताया कि वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें अपनी दुकानों में टिन नंबर, नाम और पता लिखने के साथ ही फोटोग्राफी कराने की बात कही। इस मुद्दे पर हुई बैठक में व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों के फोटोग्राफी करने के मामले का विरोध किया। व्यापारियों ने आशंका जाहिर की है कि टिन नंबर और फोटोग्राफी की आड़ में उनका उत्पीड़न करने की साजिश रची गई है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के बाहर फोटोग्राफी नहीं करने देगा। बैठक की अध्यक्षता महामंत्री लाजपत राय भाटिया, कोषाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण चावला, रमेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, राजेश बत्रा, देशरतन ठुकराल के अलावा कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारियों को पूर्व की भांति दुकान के बाहर टिन नंबर, नाम और पता अंकित करने को कहा गया है। फोटो लगाने की कोई बात नहीं हुई है। विभाग के नियमों के अनुसार ही निर्देश दिए गए हैं। फोटो लगाने की बात उनकी ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed