फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After two and a half years, Municipal Corporation gets Permanent Municipal Commissioner

ढाई साल बाद नगर निगम को मिला स्थायी नगर आयुक्त

Mon, 20 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
After two and a half years, Municipal Corporation gets Permanent Municipal Commissioner
नगर निगम बनने के ढाई साल बाद आखिरकार शासन ने कोटद्वार में स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। नवनियुक्त नगर आयुक्त पीएल शाह ने सोमवार को कोटद्वार पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। वह माह में तीन सप्ताह नगर निगम कोटद्वार और शासन के अन्य दायित्वों के निर्वहन के लिए एक सप्ताह देहरादून सचिवालय में बैठेंगे।
विज्ञापन

नवनियुक्त नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं को चिह्नित कर लिया है। समस्याओं को प्राथमिकताओं के आधार पर निस्तारण करना प्राथमिकता होगी। कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए सरकार के साथ पत्राचार किया जाएगा। जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 में लैंसडौन में एसडीएम रह चुके वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पीएल शाह कुछ समय के लिए कोटद्वार में भी एसडीएम का कार्यभार देख चुके हैं। इसके बाद वे उत्तरकाशी में एडीएम, उप निदेशक शहरी विकास निदेशालय और उप मुख्य नगर अधिकारी देहरादून भी रह चुके हैं। शासन ने उन्हें कोटद्वार के नगर आयुक्त के साथ ही शासन में रजिस्ट्रार, भूमि अर्जन पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण व विहित प्राधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। जिसके लिए वह माह में एक सप्ताह राजधानी सचिवालय में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed