फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After constructing four classrooms for schoolchildren, the contractor slapped a lock on them.

Kotdwar News: स्कूली बच्चों के लिए चार कक्ष बनाकर ठेकेदार ने ठोक दिया ताला

Wed, 20 May 2026 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 20 May 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
After constructing four classrooms for schoolchildren, the contractor slapped a lock on them.
भवन बनकर तैयार होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से नहीं किया गया धनराशि का भुगतान
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। आदर्श विद्यालय जीआईसी में विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए चार कक्षों का निर्माण तो कराया गया लेकिन ठेकेदार ने उस पर ताला लगा दिया है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड को शिक्षा विभाग की ओर से केवल साठ फीसदी धनराशि का भुगतान किया गया है।
विकासखंड दुगड्डा के क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत आदर्श विद्यालय में सह शिक्षा के तहत छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि होने से चार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य कराया गया। शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड को कार्यदायी संस्था बनाया गया। एक करोड़ की लागत से निर्माण कार्य संपन्न कराया जाना था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य धीमी गति से कराए जाने के कारण 20 माह बीतने के बाद भी नवनिर्मित भवन को विद्यालय के सुपुर्द नहीं किया गया है। अब बरसात शुरू होने वाली है। कक्षों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को बारिश के दौरान असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता विपुल पोखरियाल ने बताया कि नवनिर्मित भवन विद्यालय को हैंडओवर करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है कि शेष 40 फीसदी भुगतान शिक्षा विभाग की ओर से करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।

प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र खर्कवाल ने बताया कि नवनिर्मित भवन को कार्यदायी संस्था की ओर से हैंडओवर नहीं किया गया है। विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होने से अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता है। निर्माण कार्य के बाद ठेकेदार द्वारा भवन के प्रवेश द्वार पर ताला लगाना अनुचित है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed