{"_id":"6af30c1470547386c60301e7","slug":"after-bhaiya-dooj-working-people-will-return-to-the-plains-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127975-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भैया दूज के बाद मैदानी इलाकों में लौटेंगे कामकाजी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भैया दूज के बाद मैदानी इलाकों में लौटेंगे कामकाजी लोग
Tue, 10 Nov 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज डिपो प्रशासन ने भैया दूज के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में जाने वाले यात्रियाें के लिए तैयारियां कर ली हैं। न केवल दिल्ली व एनसीआर के लिए बल्कि हरिद्वार व देहरादून के लिए भी बेहतर बस संचालन के लिए रोस्टर बनाया जा रहा है।
अंतरराज्यीय बस अड्डे के रूप में पहचान बना चुके कोटद्वार रोडवेज डिपो से दिल्ली-एनसीआर एवं प्रमुख मैदानी क्षेत्रों में जाने के लिए नौकरीपेशा लोग पर्वतीय क्षेत्रों से कोटद्वार पहुंचने लगे हैं। यहां से दिल्ली के लिए पहले बस सेवा तड़के चार बजे से है। इसके बाद 30 मिनट के अंतराल से लगातार तीन बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। निगम एवं अनुबंधित बसों को क्रमबद्ध तरीके से संचालित कर औसतन 15-16 बसें हर दिन दिल्ली रवाना की जा रही हैं।
इसके अलावा जयपुर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, अमृतसर, चंडीगढ़ की बस सेवा भी त्योहार को देखते हुए प्राथमिकता पर संचालित की जा रही है। वहीं, कोटद्वार से हरिद्वार, देहरादून के लिए तड़के 4:30 बजे से 10 बजे तक आधे से एक घंटे के अंतराल पर रोजाना सात-आठ बसें संचालित की जा रही हैं। 10 बजे से देहरादून एवं रुड़की डिपो की बसें भी हरिद्वार-देहरादून के लिए कोटद्वार में मिल रही हैं।
विज्ञापन
एआरएम अनुराग पुरोहित का कहना है कि यात्रियों के लिए बसों की कोई कमी नहीं है। दिल्ली, एनसीआर एवं प्रमुख मैदानी क्षेत्रों के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बस की व्यवस्था की जाएगी। बेहतर बस संचालन के लिए कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों को बसों की मेंटेनेंस में तीव्रता लाने के निर्देश दिए गए हैं।
.
कतार में पहुंच रहीं उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें
छुट्टियों से वापस काम पर लौटने वाले यात्रियों की अभी कमी होने से रोडवेज डिपो पर कोटद्वार डिपो के चालक-परिचालक यात्रियों की प्रतीक्षा में खड़े रहे, जबकि यूपी परिवहन की रोडवेज बसें कतार में आकर चलते-चलते सवारियां लेकर गंतव्य को रवाना होती रहीं।