फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Affected by the cancellation of the concrete truck

प्रभावितों ने रोके कंक्रीट के ट्रक

Mon, 08 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Mon, 08 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

नई टिहरी। पुनर्वास की मांग को लेकर अब उठड़ के बांध प्रभावितों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण के लिए असेना से लाई जा रही कंक्रीट के ट्रकों को आगे नहीं बढ़ने दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2003 से उन्हें कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, अब जब तक  पुनर्वास नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक में उठड़ गांव के 49 परिवारों को वर्ष 2003 में विस्थापित किया गया था। अन्य 29 परिवार तब से ही पुनर्वास की मांग करते रहे हैं, लेकिन तब से कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पहले उनकी जो भूमि सड़क निर्माण के लिए अधिकृत की गई है, उस जमीन का अंश उनके खातों से नहीं काटी गई है। जिससे 29 परिवारों की 42 से 48 प्रतिशत भूमि ही डूब में आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के लिए काटी गई भूमि उनके खाता-खतौनी से हटाई जाती है, तो उनकी 50 प्रतिशत से अधिक भूमि डूब में आने पर वह पात्रता की श्रेणी में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गांव के 29 परिवारों को पुनर्वास का लाभ नहीं दिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। जाम लगाने से असेना से रोड़ी ला रहे आठ-दस ट्रक खड़े रहे। जाम लगाने वालों में प्रधान अनीता देवी, अरविंद सिंह रावत, समन सिंह, दिनेश रावत, राजेंद्र रावत, लोकमान सिंह, यशपाल रावत, सीमा, खुशी, मथला, कमली और रेखा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed