{"_id":"5839bdec4f1c1b967413c0f8","slug":"advocates-have-protested-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने दिया तहसील में धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने दिया तहसील में धरना
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन किया
- फोटो : amarujala
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भट्ट के नेतृत्व में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने कोटद्वार जिले के समर्थन में नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि क्षेत्रीय जनता वर्षों पौड़ी की भौगोलिक परिस्थितियों से तंग आकर कोटद्वार को नया जिला बनाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार जनभावनाओं की अनदेेखी कर रही है।
अधिवक्ताओं ने सरकार से कोटद्वार में जिला अधिकारी और कमिश्नर के तीन-तीन दिन का कैंप लगाने की भी मांग की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रावत, शशिकांत बलूनी, अजय पंत, संजय जोशी, राजविमल सिंह रावत, मुकेश कबटियाल, सुरेंद्र नेेगी, भीमराज सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह गुसाईं, भानू प्रकाश बलोधी, शुभम त्यागी, सुधाकर बडोला, प्रमोद राणा, बहादुर लाल, सुनील नेगी, इंद्रेश भाटिया, प्रमोद राणा, रमेश कुमार वर्मा व आलोक रावत आदि मौजूद थे।