{"_id":"675a765cd68cf3f92203340b","slug":"adverse-entry-to-sao-show-cause-notice-issued-to-naib-nazir-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-568033-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एसएओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एसएओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सतपुली तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, नाजिर कक्ष, आपदा कंट्रोल रूम, राजस्व अभिलेखागार सहित मॉडर्न रिकॉर्ड रूम आदि का जायजा लिया। सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप पत्रावलियों को तैयार नहीं करने, व्यवस्थित व अपडेट नहीं रखने पर जिलाधिकारी ने एक अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने व एक अन्य कार्मिक को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिलाधिकारी ने सतपुली तहसील के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (एसएओ) कविता भंडारी को दायित्वों का निर्वहन नहीं करने व पत्रावलियों को व्यवस्थित नहीं रखने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, राजस्व उपनिरीक्षक सरस्वती चौहान के नियुक्ति तिथि से सवा साल तक एनपीएस की कटौती नहीं करने पर नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नायब तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण के दौरान चोरी के तीन केसों में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तीनों केसों की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी तहसीलों में कार्मिकों की एनपीएस की रिपोर्ट के लिए एडीएम व मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में कमेठी गठित की जाएगी और समस्त एसडीएम अपने-अपने तहसीलों के कार्मिकों की एनपीएस रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करते हुए धीमी गति से वादों का निस्तारण होने पर असंतोष जताया। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिक को आपदा के उपकरणों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों का अवलोकन किया। स्टॉक पंजिका अव्यवस्थित पाए जाने पर नायब नाजिर को चेतावनी जारी की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली अनिल चन्याल, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, नायब तहसीलदार पूरन प्रकाश रावत और नाजिर गिरीश चंद्र जोशी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे। .