फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Adventure Himalayan Car Rally reached Dugdda

दुगड्डा पहुंची एडवेंचर हिमालयन कार रैली

Tue, 15 Mar 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला/दुगड्डा।
अमर उजाला/दुगड्डा। Updated Tue, 15 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Adventure Himalayan Car Rally reached Dugdda
एडवेंचर हिमालयन कार रैली। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित एडवेंचर हिमालयन कार रैली सुबह छह बजे दून से रवाना होकर निर्धारित समय अपराहन 12 बजे दुगड्डा के निकट मोड़ाखाल स्थित प्वांइट में पहुंची।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-गर्जिया  मार्ग पर पहली बार संचालित हुई 27 कारों की रैली को देखने के लिए लोग सड़कों के किनारे इंतजार करते रहे। जैसे ही क्षेत्र से रैली निकली लोगों ने हाथ हिलाकर कार चालकों का स्वागत किया। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष हिमालयन कार रैली को दून से लक्ष्मणझूला-दुगड्डा के रास्ते रामनगर के निकट गर्जिया रूट निर्धारित किया गया। लक्ष्मणझूला दुगड्डा मोटर मार्ग पर एडीबी, आपदाखंड पौड़ी के द्वारा 36 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे नौ का मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन


रैली की अंतिम कार अपराहन 1.22 बजे दुगड्डा से गुजरी। प्रशासन की ओर से कार रैली के सफल आयोजन के लिये सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किये थे। लक्ष्मणझूला मार्ग से दुगड्डा पहुंचकर कुछ कार चालक दुगड्डा चौराहे में दिशा सूचक बोर्ड स्थापित न होने के कारण रैली की अंतिम कार दुगड्डा से लैंसडोन मार्ग की ओर चली गयी। करीब 10  मिनट का समय गवांने के बाद वह रास्ते से लौटकर गर्जिया की ओर रवाना हुयी। रात्रि विश्राम गर्जिया में होगा। गर्जिया से 16 मार्च से ओली के लिये रवाना होगी। ओली  से 17 मार्च को रैली के अंतिम चरण में एडवेंचर कार रैली देहरादून के लिये रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed