फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Administration's JCB on the encroachment of miners

खननकारियों के अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी

Wed, 09 Nov 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Administration's JCB on the encroachment of miners
सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग स्थित खेल मैदान में खननकारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी चला दी। यहां लंबे समय से खेल मैदान अवैध भंडारण के चपेट में था। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। खेल मैदान खाली हुआ तो बच्चे भी इस खुशी में नाचे उठे कि अब यहां खेलेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोटड़ीढांक में स्थानीय विद्यालयों के लिए लिए राजस्व भूमि पर एक खेल मैदान बनाया गया है। इस स्थान पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों की खेल गतिविधि और स्थानीय युवा खेलते हैं। गत वर्ष बरसाती नाले का पानी मैदान में घुस गया था जिसके कारण मैदान खराब हो गया था। इसका फायदा उठाते हुए कुछ खनन कारोबारियों ने मैदान पर अतिक्रमण कर यहां पर रेत, बजरी, मिट्टी और ईंट का अवैैध भंडारण कर दिया था जिसके कारण बच्चे मैैदान में नहीं खेल पा रहे थे। लोग लगातार नगर निगम के अधिकारियों से मैदान से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहे थे लेकिन अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी। बताया कि मैदान में अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोग विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से मिलने के लिए गए थे। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मैदान में जेसीबी लगाई और अतिक्रमण हटाकर मैदान को समतल कर दिया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में मैदान में मिट्टी और रेत के ढेर लगाने की सूचना मिली थी। जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर मैदान को समतल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed