{"_id":"6571a3373dd6f9b7d1013da6","slug":"action-should-be-taken-against-those-who-encroach-outside-shops-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-4679-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला परिषद मार्केट में दुकानों के बाहर अतिक्रमण से व्यापारी परेशान हैं। जिला परिषद व्यापार समिति ने अपर मुख्याधिकारी डॉ. सुनील कुमार से मामले की शिकायत कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
समिति के पदाधिकारियों ने प्रेषित ज्ञापन में कहा कि जिला परिषद की मार्केट में अधिकांश दुकानदारों ने दुकानों के बरामदे घेरने के साथ ही बाहर सड़क पर 20 फीट लंबे व 8 से 9 फीट ऊंचे सामान लगा रखे हैँ। जिससे अन्य दुकानदारों का व्यापार चौपट हो गया है और वह अपना व्यापार बंद करने की कगार पर पहुंच गए हैं।
कहा कि मार्केट में पानी की निकासी भी अवरूद्ध कर दी गई है। ज्ञापन में उन्होंने अपर मुख्याधिकारी से मौके का निरीक्षण कर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार समिति अध्यक्ष कुंदनलाल भाटिया, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन रावत, सचिव प्रियव्रत रावत, सहसचिव आसिम अली, कोषाध्यक्ष राजकुमार भोला आदि शामिल रहे।