फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of leaving current in the field arrested, Pauri sent to jail

खेत में करंट छोड़ने का आरोपी गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा

Mon, 16 Sep 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of leaving current in the field arrested, Pauri sent to jail
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के झंडीचौड़ पूर्वी गांव में करंट लगने से हुई हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने उसे यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि हाथी की मौत के मामले में घटना के दिन ही बीट प्रभारी डबल सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से मामले की जांच चल रही थी। हाथी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करंट से ही हाथी की मौत होने की बात सामने आई है। इसके बाद जांच को तेज कर दिया गया। पूछताछ के बाद घटनास्थल के पास से एक काश्तकार सुरेशानंद भारद्वाज पुत्र गीताराम भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उसने खेती को वन्यजीवों से बचाने के लिए घेरबाड़ पर करंट छोड़ रखा था, जिसकी चपेट में हाथी आ गया। रेंज अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था वन सीमा से सटे क्षेत्रों में खेतों की तारबाड़ या घेरबाड़ में करंट नहीं छोड़ सकता है। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed