फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   accident, one killed

ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

Sat, 20 Feb 2016 06:38 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
किशनपुर (कोटद्वार) Updated Sat, 20 Feb 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
भाबर रोड पर मालन पुल पर शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हो रहे चालक को ग्रामीणों ने हल्दूखाता तिराहे पर रोका तो वह भीड़ को चकमा देकर जंगल में फरार हो गया। कलालघाटी चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना पूर्वाह्न पौने दस बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हिमांशु (30) पुत्र शरद थपलियाल निवासी गुमानवाला श्यामपुर तहसील ऋषिकेश यहां कलालघाटी में फास्ट फूड सेंटर चलाता है। शनिवार वह अपने किसी मित्र की स्कूटी लेकर दुकान के सामान के लिए मोटाढाक आ रहा था। मालन पुल पर जैसे ही उसने एक वाहन को ओवरटेक किया, सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक यूपी से स्टील कचरा लेकर जशोधरपुर स्टील प्लांट में जा रहा था। हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, वह अचेत होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर 108 ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद भी ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और ट्रक भगाकर जशोधरपुर हल्दूखाता की ओर ले गया। लोगों ने ट्रक के पीछे बाइक दौड़ाई और हल्दूखाता तिराहे पर ट्रक को रोकने में कामयाब हुए, लेकिन चालक मौका देखकर बिजनौर के जंगलों में भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
किशनपुर। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस का कहना है कि यदि स्कूटी सवार हिमांशु ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। ट्रक की टक्कर के बाद वह सड़क पर उछलकर गिर पड़ा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed