{"_id":"580504ef4f1c1bfc4a7028fa","slug":"abusing-state-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट का दुरुपयोग कर रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट का दुरुपयोग कर रही प्रदेश सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की कांग्रेस सरकार जहां भ्रष्टाचार में लिप्त है, वही केंद्र द्वारा दिए जा रहे बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता इस बात को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कंडारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में मस्त व प्रदेश की आम जनता समस्याओं से त्रस्त है। कहा कि केंद्र द्वारा प्रदेश सरकार को जो बजट दिया जा रहा है, प्रदेश सरकार उसका भी दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
कंडारी ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पद यात्रा शुरू करने, परिवर्तन यात्रा की तैयारी व घेरा डालो ढेरा डालो कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कड़ी मेहनत करने को कहा।
विज्ञापन
कंडारी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस व प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, उस समय केंद्र ने राज्य को इतना बजट नहीं दिया, जितना बजट की इस समय केंद्र द्वारा प्रदेश सरकार को दिया जा रहा है। बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद बुलाकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ धरातल पर काम करना होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश रावत, वृजमोहन कोटवाल, मुकेश कोली, प्रह्लाद रावत, सूरज घिल्डियाल, प्रशांत काला, विकास कुकरेती, विक्रांत रावत, महिपाल बुटोला शैलेंद्र नौटियाल, दीपक रावत, अनिल नेगी, सुधीर उनियाल व जिले के 13 मंडलों के अध्यक्ष आदि मौजूद थे।