फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Abhijeet will showcase his prowess at the national handball championship.

Kotdwar News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे अभिजीत

Thu, 22 Oct 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 22 Oct 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Abhijeet will showcase his prowess at the national handball championship.
26 से 31 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के इंटर कॉलेज देवराजखाल के कक्षा नौ के छात्र अभिजीत का अंडर-14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। वे 26 से 31 अक्तूबर तक मध्य प्रदेश के उमरिया में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

अभिजीत ने 16 से 19 सितंबर तक ऊधमसिंह नगर में आयोजित प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर उसका उत्तराखंड माध्यमिक स्तर की टीम में चयन हुआ। इसके बाद 11 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित ट्रायल में उसने अंडर-14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

अभिजीत के पिता संजय कुमार और माता मीना देवी ने उसकी सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, लगन, व्यायाम शिक्षक और प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन को दिया। कोच एवं व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह शाह ने बताया कि प्रधानाचार्य अनुराज कांत शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से अभिजीत इस मुकाम तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed