फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   aap do politics of karma not of religion: Kothiyal

धर्म की नहीं कर्म की राजनीति करती है आप : कोठियाल

Thu, 16 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
aap do politics of karma not of religion: Kothiyal
नौगांवखाल में कार्यकर्ताओं का स्वागत करते करते आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.)। - फोटो : KOTDWAR
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोटियाल (रि.) ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के नौगांवखाल में जनसभा कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी धर्म की नहीं कर्म की राजनीति करती है। पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं की ओर से कर्नल कोठियाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नौगांवखाल में एक बरातघर में आयोजित सभा में कोठियाल ने भाजपा और कांग्रेस पर विकास को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। कहा कि दोनों दल ने उत्तराखंड के लोगों को बारी-बारी से छल रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और उत्तराखंड में अवरुद्ध हो चुके विकास को नई गति दी जाएगी। कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यदि वह राज्य का अपेक्षित विकास नहीं कर पाती है तो वह भी पार्टी छोड़कर आम लोगों के साथ खड़े हो जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने करीब 40 से अधिक पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी का पटका और टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इससे पूर्व नौगांवखाल पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर कर्नल कोठियाल का स्वागत किया। नौगांवखाल जाते समय कोठियाल ने रास्ते में एकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर मंदिर परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी, आप के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, चौबट्टाखाल विधानसभा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता रावत, मेजर जनरल चंद्र किशोर जखमोला (रि.), मनोहर लाल पहाड़िया, प्रेम शर्मा और विजय मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

‘व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए राजनीति कर रही राष्ट्रीय पार्टियां’
कोटद्वार। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के लीडरशिप को अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं है। दोनों पार्टियां केवल व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए राजनीति कर रही हैं। यदि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सत्ता में आई तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का नवनिर्माण और विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़िया स्थित जेके फार्म में आयोजित जनसभा में आप नेता कर्नल कोठियाल ने कहा कि 20 साल बाद भी राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य नहीं बन पाया है। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं का भी बुरा हाल है। उन्होंने युवाओं से आप से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र किशोर जखमोला, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, जीवन जलाल, सुबोध ममगाईं, अनिल मोहन, बीरेंद्र रावत, डॉ. भास्कर बुड़ाकोटी, पौड़ी लोकसभा प्रभारी शशिमोहन कोटनाला, डा. विनोद रावत, डा. महिताब रावत, महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र जजेड़ी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed