फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A tiger was spotted near Phulansain village; a forest department team has set up camp in the area.

Kotdwar News: फुलणसैंण गांव के नजदीक दिखा बाघ, वन विभाग की टीम ने जमाया डेरा

Wed, 10 Dec 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 10 Dec 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
A tiger was spotted near Phulansain village; a forest department team has set up camp in the area.
वन विभाग की टीम ड्रोन से देख रही है बाघ की लोकेशन
विज्ञापन

ट्रैंक्विलाइज करने के लिए रामनगर से पहुंची टीम
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की लैंसडौन रेंज की बरस्वार बीट से सटे जयहरीखाल ब्लॉक की गुलदार प्रभावित ग्रामसभा सेंधी के फुलणसैंण गांव में बुधवार सुबह बाघ नजर आया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की घेराबंदी कर दी है। बाघ को ट्रैंक्विलाइज करने के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व वन प्रभाग रामनगर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं, वन विभाग ड्रोन से बाघ की लोकेशन ट्रेस कर रहा है।
समाजसेवी भगत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक घर के पास ग्रामीणों ने एक बाघ को देखा। शोर मचाने पर बाघ पास ही झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग लैंसडौन के डीएफओ तरुण एस, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, केटीआर की एसडीओ अनामिका समेत कोटद्वार, कोटड़ी, दुगड्डा, प्लेन रेंज के रेंजर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर रामनगर से चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में ट्रैंक्विलाइज एवं रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही चारों ओर सशस्त्र वनकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रेस्क्यू टीम में सुदेश, महेश, आकाश, अनुज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया रोष, रेंजर के स्थानांतरण की उठाई मांग
कोटद्वार। वन विभाग की टीम घटनास्थल के पास बाघ की मूवमेंट पर नजर रख रही थी। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरजपाल सिंह व लैंसडौन के रेंजर राकेश चंद्र शाह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। एसडीओ रजत कपिल ने दोनों पक्षों को शांत कराया और रेंजर को मौके से हटा दिया। सूरजपाल सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से उक्त रेंजर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के डीएफओ ने कहा कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने अंधेरा होने से पहले बाघ को पिंजरे में कैद करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed