फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A person drowned in the Khatalgarh river of Bironkhal, dead body found on the river bank two km away.

Kotdwar News: बीरोंखाल की खटलगढ़ नदी में बहा एक व्यक्ति, दो किमी दूर नदी किनारे मिला शव

Mon, 02 Sep 2024 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
A person drowned in the Khatalgarh river of Bironkhal, dead body found on the river bank two km away.

विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत खटलगढ़ नदी में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका शव घटनास्थल से करीब दो किमी दूर नदी किनारे मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पौड़ी भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पवांर ने बताया कि सोमवार दिन में थकुलसारी बड़ी निवासी खुशहाल सिंह (47) पुत्र स्व. कलम सिंह खटलगढ़ नदी को पार कर गांव आ रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। उसके साथ चल रहे अन्य साथी कुछ नहीं कर पाए और आनन-फानन फोन कर घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर गांव के सभी ग्रामीण, रेगुलर और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन शुरू की गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से दो किमी दूर जाखणी गदेरे के पास खुशहाल सिंह का शव नदी किनारे मिला। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को पौड़ी भेज दिया है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी हैं। वह परिवार का कमाने वाला अकेला व्यक्ति था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed