फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A mirror shown to the government by making roads

लॉकडाउन में एक किमी. सड़क बनाकर लोनिवि और सरकार को दिखाया आइना

Fri, 03 Jul 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
A mirror shown to the government by making roads
कोटद्वार। 18 साल में भी जब लोनिवि लैंसडौन ने सड़क नहीं बनाई तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर खुद ही घांघली-संदणा-मठाली मोटर मार्ग बनाने की ठान ली। लॉकडाउन में गांव पहुंचे प्रवासियों की पहल पर ग्रामीणों ने एक किमी सड़क का निर्माण कर विभाग और सरकार को आइना दिखाया है।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2002 में 12 किमी घांघली-संदणा-मठाली मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। लोनिवि लैंसडौन को कार्यदायी संस्था बनाया गया। इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 2002 में घांघली गांव की ओर से आरंभ किया गया। स्थिति यह है कि 18 वर्षों बाद भी रोड कटिंग का काम पूरा नहीं हो पाया। विभाग विभिन्न चरणों में सात किमी रोड कटिंग कर चलता बना। रोड कटिंग मठाली गांव से एक किमी आगे राजकीय इंटर कॉलेज मठाली (खैणी) तक किया जाना है। जब रोड मठाली तक नहीं पहुंची तो लॉकडाउन के दौरान गांव पहुंचे प्रवासियों की मदद से ग्रामीणों ने खुद ही सड़क कटान का कार्य शुरू कर दिया। युवक मंगल दल के नेतृत्व में सभी ने श्रमदान करके खुदाई का कार्य किया और जहां खुदाई संभव नहीं थी वहां किराए पर जेसीबी लगाकर मशीन से रोड कटिंग की गई। करीब एक माह की जी तोड़ मेहनत आखिरकार रंग लाई और ग्रामीणों ने एक किमी रोड कटिंग कर अपने गांव मठाली तक सड़क पहुंचा दी। जनसेवा मंच लैंसडौन के मनोज दास ने ग्रामीणों के प्रयास की सराहना करते मुख्यमंत्री से रोड कटिंग के टेंडर निरस्त कर इसका पैसा प्रवासियों और ग्रामीणों को बतौर मेहनताना देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। मार्ग के टेंडर दिसंबर माह में हो चुके थे, जबकि जनवरी में मार्ग का विभागीय अधिकारियों ने सर्वे भी किया। अवशेष रोड कटिंग का कार्य मार्च में शुरू होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और लॉकडाउन के चलते काम शुरू नहीं हो पाया। जल्द ही सड़क पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडौन।
.
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed