फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A group of 36 pilgrims departed for the Badrinath pilgrimage.

Kotdwar News: बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 36 यात्रियों का दल रवाना

Wed, 08 Oct 2025 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
A group of 36 pilgrims departed for the Badrinath pilgrimage.
कोटद्वार। पर्यटन विभाग की ओर से 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत श्री बदरीनाथ की निशुल्क यात्रा शुरू की गई है। जिसमें यात्रियों के आने-जाने, रहने व भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। बुधवार को 36 यात्रियों के दल को यात्रा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पार्षद प्रमोद केष्टवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के पीआरओ मणिराम शर्मा ने यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्री दल में 19 महिलाएं, 16 पुरुष एक गाइड के अलावा चालक व परिचालक शामिल हैं। सहायक पर्यटन अधिकारी मुकुल राठी व सहायक स्वागती संजय सिंह नेगी ने बताया कि योजना के तहत विगत सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आवेदन मांगे गए थे। जिसमें कोटद्वार से 70 और गंगा भोगपुर यमकेश्वर से 35 लोगों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को रवाना हुए यात्री दल की वापसी 11 अक्तूबर को होगी। बृहस्पतिवार को रवाना होने वाले 35 यात्रियों के दल की वापसी 12 अक्तूबर को होगी। इस मौके पर पक्षी प्रेमी राजीव बिष्ट, यश बेदी, शुभम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.



- बोले एआरएम

कोटद्वार रोडवेज डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि डिपो से आज पहली बस गई है। कल यानि बृहस्पतिवार को दूसरी बस बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed