Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A cage has been set up in Saneh Malli to capture the leopard

Kotdwar News: गुलदार को पकड़ने के लिए सनेह मल्ली में लगाया पिंजरा

Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
A cage has been set up in Saneh Malli to capture the leopard
आठ वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद हरकत में आया वन विभाग, दहशत बरकरार
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 के सनेह मल्ली में आठ वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद बुधवार देर शाम पिंजरा लगाया गया। साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो कैमरा ट्रैप भी लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने दो और पिंजरे लगाने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। वनकर्मी और ग्रामीण लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।
मंगलवार देर शाम सनेह मल्ली में गुलदार ने आठ वर्षीय सान्वी पर उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपनी मां नीलम देवी के साथ आंगन से घर के भीतर कपड़े ले जा रही थी। मां ने गुलदार से भिड़कर बच्ची की जान बचाई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शाम ढलते ही लोग बच्चों के साथ घरों में रहने को मजबूर हैं। पार्षद संजय भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भी क्षेत्र में दो गुलदार दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में एक पिंजरा लगा दिया गया है। दो अन्य पिंजरे लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। वनकर्मी ग्रामीणों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से रात के समय अकेले आवाजाही न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
मेयर ने किया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने बुधवार देर शाम सनेह मल्ली पहुंचकर गुलदार प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

.
रामपुर और लालपानी से हटाए कैमरा ट्रैप

वन विभाग ने ग्रामीणों के अनुरोध पर रामपुर और लालपानी में लगाए गए दो कैमरा ट्रैप हटा दिए हैं। वहीं, अनुमति की अवधि एक माह से अधिक समय बीतने के बाद रामपुर के हरकिशन नाले में लगा पिंजरा भी हटा लिया गया है। ग्रास्टनगंज क्षेत्र में अभी एक कैमरा ट्रैप लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed