{"_id":"6906089243b391e870022952","slug":"a-bear-attacked-a-mother-and-daughter-in-ringalta-talla-nainital-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119554-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नैनीडांडा के रिंगल्टा तल्ला में भालू ने मां-बेटी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नैनीडांडा के रिंगल्टा तल्ला में भालू ने मां-बेटी पर किया हमला
Sat, 01 Nov 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार/नैनीडांडा। भालू ने एक महिला और उसकी पुत्री पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जबकि पुत्री बाल-बाल बच गई। नैनीडांडा ब्लॉक के गांव रिंगल्टा तल्ला निवासी महिला लक्ष्मी देवी (45) पत्नी सतेंद्र सिंह शुक्रवार को घर से कुछ ही दूर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। शाम करीब पांच बजे जब लक्ष्मी अपनी पुत्री के साथ घर लौट रही थी तो घर के पास ही अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मी देवी घायल हो गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और भालू से खुद को व पुत्री को बचाने कोशिश की और शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास से कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस पर भालू भाग गया। घर से सड़क दूर होने, दिन ढलने और भालू का डर होने से परिजन घायल लक्ष्मी को घर ले गए। शनिवार सुबह घायल को नैनीडांडा में निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। भालू के हमले की घटना से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। संवाद