{"_id":"5cc49164bdec2207594af82d","slug":"91556386148-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन में खड़े सवारी वाहन उड़ा रहे नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन में खड़े सवारी वाहन उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। परिवहन और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते नजीबाबाद चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए चौड़ा किया गया चौराहा अब नजीबाबाद की ओर जाने वाली टैक्सियों का स्टैंड बन गया है। ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे नो पार्किंग जोन में धड़ल्ले से खड़े मैक्स वाहन यातायात के नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। जाम का कारण बन रहे इन वाहनों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए क्षेेत्रीय विधायक के निर्देश पर प्रशासन द्वारा नजीबाबाद चौराहे का चौड़ीकरण किया गया था। जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए नजीबाबाद चौराहे को बंद कर डिवाइडर लगा दिए गए। वाहन एलआईसी के पास मुड़ रहे हैं। इसके कारण एसडीएम के निर्देश पर नजीबाबाद रोड के झंडाचौक से लेकर आर्य कन्या इंटर कालेज तक नो पार्किंग जोन बनाया गया है। वर्तमान में जीआईसी के पास से एलआईसी भवन तक नजीबाबाद-कोटद्वार की ओर चलने वाली टैक्सिी चालकों ने अपना कब्जा जमा रखा है। उक्त मैक्स वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई तो दूर कोई उनको हटने तक का प्रयास नहीं करता है। इसके कारण पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी पंकज अग्रवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, आलोक कुमार, अनिल कुमार भट्ट व सरोजनी देवी ने पुलिस पर यातायात के नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि चौराहे के पास वाहन सवारियां उतारते और चढ़ाते रहते हैं। डिवाइडर से वाहन मुड़ते हैं, लेकिन वहां पर नजीबाबाद के वाहनों के लगा होने के कारण अक्सर जाम लगा रहता है। उधर, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि नजीबाबाद चौराहे से आगे एक मैक्स लगाने की इजाजत दी गई है। एक से अधिक वाहनों के खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-फोटो