{"_id":"5ca389ffbdec222dcd5a8ecb","slug":"91554221567-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की पांचों लोस सीटों पर होगी भाजपा की बड़ी जीत: त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की पांचों लोस सीटों पर होगी भाजपा की बड़ी जीत: त्रिवेंद्र रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली/रिखणीखाल (पौड़ी)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने तरक्की की है। मोदी सरकार के अहम फैसलों के चलते आज अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गया है और आने वाले वर्षों में देश पूरे विश्व में नंबर एक में जगह बनाने में कामयाब होगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिलेेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को रिखणीखाल और सतपुुली में भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के समर्थन में जनसभाएं संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र ने 1.2 करोड़ लोगों को पक्के घर और हर घर तक उज्जवला के तहत गैस पहुंचाकर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए। राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सूबे में जीरो टॉलरेंस की नीति से काम हो रहा है। 60 भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जा चुका है। अटल आयुष्मान योजना से सूबे के सभी 23 लाख परिवारों को कवर किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को भारी मतों से लोकसभा में पहुंचाने की अपील की। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को मिल रहा है। रिखणीखाल की सभा में लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मोहन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष गिरीश चंद्र देवरानी, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी, हरेंद्रपाल नेगी, लक्ष्मण रावत, सुरेंद्र नेगी, गोपाल रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, सयन सिंह नेगी, चक्रधर घिल्डियाल, देशप्रकाश नौगाई, बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री दिनेश रावत ने किया। सतपुली की सभा में भाजपा प्रत्याशी तीरथ रावत, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, सीएम नौटियाल, दीप्ति रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, राजेंद्र अणथ्वाल, नीरज पांथरी आदि मौजूद थे।