{"_id":"5c8fcbe8bdec2214314966e9","slug":"91552927720-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में दिया शांति पूर्वक होली मनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में दिया शांति पूर्वक होली मनाने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और संस्थानों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें लोगों ने शांतिपूर्वक होली पर्व मनाने का संदेश दिया।
भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से कण्वाश्रम में परंपरागत बैठकी होली, खड़ी होली और फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालाजी मंदिर योग कक्षा की ओर से योग पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर योग से निरोग रहने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार झंडीचौड़ कक्षा के बाल साधकों द्वारा योगासन के करतब दिखाए गए। होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विजय नौटियाल, अमित सजवाण, शशिभूषण अमोली, गीता नेगी, नीतू रावत, प्रमोद डोबरियाल, मनीष भट्ट, ऊषा सजवाण, दिनेश जुयाल, बीना रावत, ऊषा असवाल व राखी नौटियाल आदि मौजूद थे। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित होली महोत्सव में विद्यालय के शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने बच्चों को होली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केमिकल युक्त रंगों से बचने की अपील की। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, जागन लाल, प्रयाग दत्त चमोली, मनीषा डोबरियाल, गीता रावत, सोनिका व सुनीता पंत आदि मौजूद थे। उधर, रोटरी क्लब की ओर से नजीबाबाद रोड रोटरी भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
-फोटो