{"_id":"5c6ecdecbdec2208b0010678","slug":"91550765548-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल वर्मा और शौर्या जदली ने जीता बैडमिंटन एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल वर्मा और शौर्या जदली ने जीता बैडमिंटन एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में राहुल वर्मा और बालिका वर्ग में शौर्या जदली ने बाजी मारी।
महाविद्यालय में बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में राहुल वर्मा विजेता और मोहित काला उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में शौर्या जदली विजेता और रीतिका उपविजेता रहे। युगल बालक वर्ग में राहुल वर्मा और मौसम थपलियाल की जोड़ी ने आदित्य और आशीष की जोड़ी को हरा ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग में शौर्या जदली और निशा की जोड़ी ने सलोनी और सरिता की जोड़ी को हरा ट्रॉफी अपने नाम की। टेबल टेनिस एकल बालक वर्ग में रजत सिंह विजेता और लोकमान रावत उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में निनिका थापा विजेता और सरिता बिष्ट उपविजेता रहे। युगल बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोकमान और रजत की जोड़ी ने तुषार और सिद्धांत की जोड़ी को हराया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में संयोगिता और संगीता की जोड़ी ने निशा नाज और शिवानी वेदवाल की जोड़ी को हराया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसएल भट्ट, क्रीड़ा प्रभारी डा. संजीव कुमार, बीएड विभाग के डा. संदीप किमोठी, रश्मि बहुखंडी, डा. दयाकिशन जोशी, डा अनिल कुमार, डा. अखिलेश कुमार, डा. शेखर मैठाणी आदि मौजूद रहे।