फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोक संस्कृति के संवाहक मेले और महोत्सव: मंत्री प्रसाद नैथानी

लोक संस्कृति के संवाहक मेले और महोत्सव: मंत्री प्रसाद नैथानी

Fri, 04 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
लोक संस्कृति के संवाहक मेले और महोत्सव: मंत्री प्रसाद नैथानी

विज्ञापन
सतपुली। नयारघाटी महोत्सव के चौथे दिन महिला मंगल दल, कीर्तन मंडलियों ने थड़िया और चौफला नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में मधुगंगा कीर्तन मंडली ने बाजी मारी।

शुक्रवार को नयारघाटी महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और व्यापार मंडल अध्यक्ष थामेश्वर प्रसाद कुकरेती ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के परिचायक हैं। ऐसे आयोजनों से ही अपनी बोली भाषा और संस्कृति को जीवित रखा जा सकता है। महोत्सव में पौराणिक लोकगाथाओं पर आधारित थड़िया, चौफला, माधो सिंह, छम्य गीत, चादरे ऐना की प्रस्तुति दी गई जिस पर दर्शक झूम उठे। स्थानीय लोक कलाकार हेमंत बिष्ट के भजनों को भी खूब सराहा गया। इस दौरान हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मधुगंगा कीर्तन मंडली, आकांशा सांस्कृतिक समिति पौड़ी, नौगांव कमंदा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छह महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में विद्यादत्त ध्यानी, विपिन नेगी और डा. प्रताप सिंह शामिल रहे। बंशीधर दुदपुड़ी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक जगदंबा डंगवाल, चंद्रमोहन डोबरियाल, दिवाकर गोदियाल, सुनील डंडरियाल, अचलानंद डोबरियाल, इंदु जुयाल, कुसुम खंतवाल, हर्षपति बौंठियाल, मनीष स्वतंत्र, पुष्पेंद्र राणा, हेमंत बिष्ट सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंद्रियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed