फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

Sat, 22 Dec 2018 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल
कोटद्वार। दिल्ली (गुड़गांव) से औली जा रहे पर्यटकों की इनोवा कार कोटद्वार-पौड़ी एनएच पर दुगड्डा के पास आमसौड़ में खाई में जा गिरी। हादसे में पांच पर्यटक घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से बेस अस्पताल कोटद्वार में लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। कार में दो बच्चों समेत सात लोग सवार थे। सभी लोग बस से दिल्ली लौट गए ।
विज्ञापन

कार हादसा शनिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे का बताया जा रहा है। दुगड्डा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली और गुड़गांव निवासी सात पर्यटक कार से कोटद्वार होते हुए औली (जोशीमठ) जा रहे थे। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दो सकुशल हैं। पांचों घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल अपने घरों को लौट गए। घायलों में गुड़गांव निवासी दिव्या (23), दीपक (24), दिल्ली के मयूर विहार निवासी आशीष (27), हरियाणा के इमलोटा निवासी विनीत (30) और दिल्ली निवासी फरहान (21) शामिल हैं।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed