{"_id":"5c152294bdec2253f629cbd7","slug":"91544888980-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजों की धुन पर घूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजों की धुन पर घूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। दो दिवसीय जयंती समारोह के पहले दिन बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों की धुन पर महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।
शनिवार शाम को नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट से शोभायात्रा का उद्योगपति अनिल कंसल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। शोभायात्रा ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर शहर के मुख्य मार्गों से निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्रों के रूप में बच्चों ने घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा की अगुवाई की। इसके बाद कीर्तन मंडली के भक्ति संगीत की झांकी में बड़ी संख्या में झूमती महिलाओं ने शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की फूलों से सजी आकर्षक झांकी ने दर्शकों का मन मोहा। शोभायात्रा नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, स्टेशन रोड होते हुए महाराजा वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुई।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष शरत चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राजीव गुप्ता, सह संयोजक ऋषि ऐरन, अजीत अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, दिनेश ऐरन, राकेश मित्तल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, संजय मित्तल, नीरज अग्रवाल, उषा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जयंती महोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रम
09:30 महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं।
10:30 बजे जूनियर-सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।
11:00 बजे कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं की टैलेंट हंट प्रतियोगिता।
शाम 03:30 से सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों का सम्मान।