{"_id":"5be1c684bdec2269651f2fe3","slug":"91541523076-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहरीखाल के तल्ला बदलपुर की ग्राम पंचायतों को दुगड्डा में मिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहरीखाल के तल्ला बदलपुर की ग्राम पंचायतों को दुगड्डा में मिलाएं
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लाक की तल्ला बदलपुर पट्टी की चार न्याय पंचायतों की 27 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनके क्षेत्र को दुगड्डा विकासखंड में शामिल करने की मांग की है। कहा कि उनके क्षेत्र के लिए दुगड्डा अधिक सुविधाजनक है। उन्हें अपने ब्लाक मुख्यालय के लिए पहले गांवों से दुगड्डा आना पड़ता है और इसके बाद जयहरीखाल जाने के लिए वाहन तलाशने पड़ते हैं, जिसमें अनावश्यक समय और पैसा खर्च हो रहा है।
दुगड्डा विकासखंड के कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों के नगर निगम में शामिल होने के बाद दुगड्डा के समीपवर्ती जयहरीखाल ब्लाक के ग्रामीणों ने उनकी ग्राम पंचायतों को दुगड्डा ब्लाक में शामिल करने की मांग शुरू कर दी है। जयहरीखाल बिल्टिया गांव निवासी जीत सिंह पटवाल, मेरूड़ा निवासी भास्करानंद भारद्वाज, पटवाल गांव निवासी जगमोहन सिंह पटवाल, मठाली निवासी युद्धवीर सिंह नेगी, खरका निवासी हरि सिंह रावत, बड़गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी, सिलवाड़ निवासी दिनेश चंद्र काला का कहना है कि उनके गांव दुगड्डा-सेंधीखाल, ढौंटियाल, जहरी-मठाली और बसड़ा मार्गों पर स्थित हैं। उनके यहां के जनप्रतिनिधियों को ब्लाक की बैठकों में शामिल होने के लिए पहले दुगड्डा आना पड़ता है, फिर यहां से गुमखाल होते हुए जयहरीखाल जाना पड़ता है। ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उनके प्रस्ताव को कैबिनेट से पारित करने की मांग की गई है।