{"_id":"5bbf88bdbdec224fd10280a0","slug":"91539279037-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली चिकित्सालय में सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली चिकित्सालय में सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे लोग
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। नयार घाटी विकास समिति के बैनर तले सतपुली चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चल रहा क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में कस्बे के मुख्य बाजार में रैली निकालकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि जब मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के गृह क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं की हालत इतनी बदहाल है तो राज्य के अन्य हिस्सों की स्थिति क्या होगी। क्षेत्रीय जनता को अस्पताल के उच्चीकृत होने से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जगी थी, लेकिन सीएम की अनदेखी के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अस्पताल महज रेफरल सेंटर बन कर रह गया है।
आंदोलन में ग्राम प्रधान उखलेत जयश्री देवी, ग्राम प्रधान गोर्ली रविंद्र कुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, आरती देवी, प्रताप सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, रोहन नेगी, विकास रावत, मनोहर लाल पहाड़ी, मनीष खुगशाल व डबल मिंया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो