{"_id":"5ba27b7e867a55019f2c8d10","slug":"91537375102-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन पखवाड़े के तहत बागी में स्कूली बच्चों ने निकाली जनजागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन पखवाड़े के तहत बागी में स्कूली बच्चों ने निकाली जनजागरूकता रैली
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। परियोजना प्रबंधक स्वजल की पहल पर द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत किन्सुर के गंगा तट स्थित बागी गांव में पर्यटन पर्व पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उद्यानीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व गांव में रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
ग्राम पंचायत किन्सुर के बागी गांव स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज और उद्यान अधिकारी एसएन मिश्रा ने किया। विकासखंड प्रभारी विजय गैरोला जी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। प्रधान सुबोध नेगी ने ग्रामीणों और अधिकारियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मो. ताहिर, ग्राम विकास अधिकारी सुशील थपलियाल, रोजगार सेवक चंद्रपाल सिंह, ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण खत्री जी, बीएफटी कृष्ण सिंह, रमेश सिंह नेगी, दमन सिंह, प्रेमलाल, राजेश, सुमित्रा देवी, राजेश्वरी देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।