{"_id":"5b7d99ed42c79246300f5c82","slug":"91534958061-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा पर मुल्क में अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा पर मुल्क में अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए हजारों हाथों ने दुआ मांगी और बकरीद की नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों के घरों में कुर्बानी का दौर चला।
बुधवार को कोटद्वार, दुगड्डा, लैंसडौन और कालागढ़ में मुसलिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर मौलाना बदरूल इस्लाम ने कहा कि कुर्बानी इंसान को त्याग का संदेश देती है। इस्लाम में कहा गया है कि हर आदमी को परिवार, समाज और देश के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में नहीं डालने की अपील की। कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे दूसरे की भावना को ठेस पहुंचती हो। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, दीपू पोखरियाल, विजय माहेश्वरी आदि ने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। लैंसडौन, दुगड्डा और कालागढ़ में भी बकरीद धूमधाम से मनाई गई। लैंसडौन स्थित जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद बिलाल ने लोगों को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। दुगड्डा के जामा मस्जिद में इमाम मुजफ्फर हुसैन ने ईद की नमाज अदा कराई।