{"_id":"5b79a1ae42c792465d1d21c6","slug":"91534697902-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नंदपुर निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
ग्राम नंदपुर निवासी आनंद सिंह (45) पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट को बीती देर शाम गंभीर हालत में परिजनों ने यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रविवार को शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने परिजनों के हवाले से बताया कि आनंद सिंह की नंदपुर तिराहे में दुकान है और वह गत देर शाम दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान वह अचानक उल्टियां करने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया।