फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सरकार के ग्राम स्वराज अभियान का पुतला दहन करेगी संघर्ष समिति

सरकार के ग्राम स्वराज अभियान का पुतला दहन करेगी संघर्ष समिति

Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकार के ग्राम स्वराज अभियान का पुतला दहन करेगी संघर्ष समिति
कोटद्वार। नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि कोटद्वार भाबर के ग्रामीण केंद्र और राज्य सरकार के ग्राम स्वराज अभियान का पुतला फूंकेंगे। कहा कि एक ओर राज्य सरकार कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों का वजूद खत्म कर जनभावनाओं के विपरीत नगर निगम बना रही है, वहीं जनता को गुमराह करने के लिए सरकारी ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां देवीमंदिर में हुई समिति की बैठक में तय किया कि नगर निगम के विरोध में समिति जन जागरूकता अभियान चलाएगी। कहा कि भाबर का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां लोग नगर निगम का विरोध नहीं कर रहे हों। खेतीबाड़ी के कार्य के चलते काश्तकारों को घर से बाहर निकलने का समय नहीं लग रहा है। कहा कि गेहूं की मंडाई के बाद लोग घरों से निकलेंगे। नगर निगम के साथ ही भाबर के ग्रामीणों में जिला विकास प्राधिकरण का विरोध है। इसमें हर छोटे-बड़े निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की बाध्यता है। प्रधान संघ के संयोजक चंद्रप्रकाश नैथानी, दुगड्डा प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश रावत, विनोद कुमार, विजय ध्यानी, राजाराम अण्थ्वाल का कहना है कि लोकतांत्रिक लड़ाई के साथ ही न्यायिक लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि राज्य सरकार गांवों का वजूद मिटाकर नगर निगम बनाने पर उतारू है। यही कारण रहा कि जनसुनवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed