{"_id":"5a75eee84f1c1b93268b81ba","slug":"91517678312-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में ब्रिज ऑफ होप ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में ब्रिज ऑफ होप ने बाजी मारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा। केरल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में ब्रिज ऑफ होप संस्था दुगड्डा को पहला स्थान मिला है। संस्था की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने 40 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
शनिवार को दुगड्डा स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह का नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के प्रयास की प्रशंशा की। कहा कि दुगड्डा के बच्चों को सही मार्ग दर्शन मिलने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाकर नगर का नाम रोशन किया है।
प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर शालिनी सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर में दुगड्डा में 130 प्रतिभागियों ने ग्रामीण बाजार, कृषि, स्वच्छ भारत, मेरा गांव, सूर्योदय, मेरा ब्रिज ऑफ होप आदि विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें से चयनित बच्चों को केरल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में सम्मिलित किया गया था। वहां विभिन्न विषयों पर बालक-बालिकाओं द्वारा बनाई गई ड्राइंग व पेंटिंग में 40 प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की और उत्तराखंड राज्य के ब्रिज ऑफ होप दुगड्डा प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
इस अवसर पर देहरादून से पहुंचे डाइसिस सेक्रेटरी फादर पाल, रीजनल कॉर्डिनेटर जसवंत सिंह, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर एलेम जॉन, सोशियल वर्कर पाइलट बृजेश आदि मौजूद थे।
-फोटो