{"_id":"59eccfde4f1c1b97678b6cc0","slug":"91508691934-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम रही बराबरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम रही बराबरी पर
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड की ओर से शहीदों की स्मृति में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में रविवार को आयोजित शहीद मेमोरियल फुटबाल कप के अंतिम लीग मैच खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम बराबरी पर रही।
फाउंडेशन अध्यक्ष आश्विन कुकरेती ने बताया कि लीग मैचों के अंतिम दिन पहला मैच स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी के बीच खेला गया। पहले मैच में स्टेडियम एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी की टीम के खिलाड़ियों ने बढ़त बढ़ाने के लिए गोल दागने के प्रयास किए, लेकिन अंत तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बढ़ा पाया और मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। दूसरा मैच गाड़ीघाट और कुंभीचौड़ के बीच खेला गया। इसमें गाड़ीघाट ने कुंभीचौड़ को 4-2 से परास्त किया।
पहले लीग मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल ने किया। दूसरे मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि चांद मौलाबक्श ने किया। उन्होंने बताया कि 16 में से 8 टीमों का चयन क्वार्टर फाइनल के लिए हुआ है। र्क्वाटर फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। 24 को सेेमीफाइनल और 25 अक्तूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर अमन शर्मा, त्रिलोक मेहरा, आशुतोष रावत, शिवम बजरंगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो समाचार