फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   85 family not getting water

छह माह से 85 परिवारों को नहीं मिला पानी

Sun, 28 Feb 2016 10:06 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sun, 28 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
कांडा तल्ली के 85 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव के लिए बनी घोड़पाला मल्ली-कांडा तल्ला पेयजल योजना छह महीने से ठप पड़ी है। कई बार विभाग से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में जलनिगम के द्वारा कांडा तल्ली और निकटवर्ती गांवों के लिए घोडपाला मल्ली-कांडा तल्ला पेयजल योजना बनाई थी। योजना की देखभाल भी जलनिगम ही कर रहा है, लेकिन देखरेख के अभाव में कुछ समय बाद ही योजना में पानी कम हो गया। कुछ वर्ष तक तो ग्रामीणों ने कम पानी में गुजारा किया, लेकिन विगत छह माह से योजना में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही है। सैकड़ों ग्रामीण गांव से दूर स्थापित हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। विभाग के अधिकारी पेयजल लाइन की मरम्मत करने की बजाए ग्रामीणों पर योजना से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कांडा तल्ला भरत सिंह, भुवनेश प्रसाद पोखरियाल, वेद प्रकाश, विपिन पोखरियाल, अनिल पोखरियाल, दिनकर पोखरियाल, डॉ. प्रेम सिंह ने जलसंस्थान पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि जब से योजना बनी है उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिला। पिछले छह महीने से पानी के लिए लगातार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। सभी बीडीसी बैठकों में पेयजल योजना ठप होने का मामला उठा रहे हैं लेकिन अधिकारी पेयजल योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं। चेताया कि शीघ्र ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलनिगम के जेई राधेश्याम ने बताया कि गांव में कुछ लोगों की आपसी रंजिश के कारण बार-बार पेयजल योजना में छेड़छाड़ की जाती है। फिलहाल पानी ठप होने की जानकारी नहीं है, मौके पर जाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed