फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   धारा-370 समाप्त करने की मांग को पूर्व सैनिकों ने दिया तहसील में धरना

धारा-370 समाप्त करने की मांग को पूर्व सैनिकों ने दिया तहसील में धरना

Mon, 25 Feb 2019 10:02 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
धारा-370 समाप्त करने की मांग को पूर्व सैनिकों ने दिया तहसील में धरना
angry - फोटो : amarujala
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील में धरना दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सैनिक तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले धरना दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने कहा कि पूर्व में गठबंधन की मजबूरी के चलते सरकारों ने कुछ ऐसे फैसले लिए थे, जो राष्ट्र को खोखला कर रहे हैं। इनमें अनुच्छेद 370 भी शामिल है। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्र हित में लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर इसे समाप्त किया जाना चाहिए। कहा कि पूर्व सैनिकों ने कई वर्षों तक कश्मीर में अपनी सेवाएं दी हैं और इससे उत्पन्न कमजोरियों से वे भलीभांति परिचत हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष अनूप बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, सुरेश रावत, विक्रम सिंह चौहान, भीम सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, दिनेश सिंह रावत, गणेश कुकरेती, जनार्द्धन प्रसाद रतूड़ी, महावीर सिंह चौहान व बृजमोहन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed