फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रधानमंत्री के कालागढ़ और ढिकाला आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन, अलर्ट

प्रधानमंत्री के कालागढ़ और ढिकाला आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन, अलर्ट

Wed, 13 Feb 2019 09:34 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कालागढ़ और ढिकाला आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन, अलर्ट
preparation - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कोटद्वार/कालागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के कार्यक्रम के बाद कालागढ़ पहुंचेंगे। यहां वह रामगंगा बांध के सौंदर्य को निहारेंगे। कालागढ़ डैम की सैर के बाद प्रधानमंत्री के कार्बेट के ढिकाला जोन पहुंचेंगे। उत्तराखंड और यूपी सरकार की ओर से इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। कालागढ़ में हर तरफ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज में बनाए गए हेलीपैड पर वायुसेना के हेलीकाप्टर उतार कर लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया गया।

बुधवार को कालागढ़ पूरे दिन हेलीकाप्टरों की लैंडिंग और उड़ान भरने की वजह से गरजता रहा। सुबह अफजलगढ़ नगर पालिका से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने आकर मैदान की सफाई की। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर तीन हेलीकाप्टर उतारने के लिए हैलीपैड बनाए। इस दौरान कालेज के फुटबाल क्रीड़ास्थल के गोलपोस्ट को हटा दिया गया। कालेज में फायर बिग्रेड और पुलिस की गाड़ियां बड़ी संख्या में मौजूद रही। वायुसेना के हेलीकाप्टर को भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरकर पूर्वाभ्यास किया गया। यूपी के बिजनौर जिले के एडीएम, धामपुर के एसडीएम, पौड़ी के पुलिस अधिकारियों ने कालागढ़ क्षेत्र का सघन मुआयना किया। डीआईजी मुख्यालय जगतराम जोशी ने प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed