फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उद्घाटन मैच में एनवाईसीसी ने काशीरामपुर को 159 रनों से हराया

उद्घाटन मैच में एनवाईसीसी ने काशीरामपुर को 159 रनों से हराया

Mon, 11 Feb 2019 09:58 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में एनवाईसीसी ने काशीरामपुर को 159 रनों से हराया
sports - फोटो : amarujala
कोटद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में नार्दर्न यूथ वेलफेयर क्रिकेट क्लब (एनवाईसीसी) ने काशीरामपुर क्रिकेट क्लब को 158 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग का शुभारंभ समाजसेवी आरएस नेगी, संजय तिवारी और पार्षद प्रवेंद्र रावत ने किया। उद्घाटन मैच नार्दर्न यूथ वेलफेयर क्रिकेट क्लब और काशीपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। नार्दर्न यूथ वेलफेयर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 286 रन बनाए। पीयूष बघेल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि ईशांक ने 57 और शिखर ने 38 रन बनाए। काशीरामपुर क्रिकेट क्लब की ओर से शोभित नेगी ने 4, सुरेंद्र और आकाश ने दो-दो विकेट चटके। काशीरामपुर क्रिकेट क्लब की टीम 128 रनों पर ही सिमट गई। अमित शाह ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि शिवम भाटिया ने 38 रनों का योगदान दिया। एनवाईसीसी की ओर से अनुज गुसाईं ने 4.1 ओवर में 20 रन देकर छह विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने बताया कि लीग मैच के आधार पर डिस्ट्रिक क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। टीम अप्रैल में देहरादून में इंटर डिस्ट्रिक मैच खेलेगी। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, प्रवेश चंद्र नवानी, अजय कांत मिश्रा, जगदीश, सौरभ नेगी, इलाही खान, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, हरीश चंद्र भदोला व गजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed