{"_id":"5c0801ddbdec22414b47caae","slug":"81544028637-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, तीन रेफर
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बीईएल रोड पर बीईएल निवासी प्रफुल (23) और बलभद्रपुर निवासी मुकेश रावत (30) स्कूटी पर घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से उनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उधर, देवीरोड पर एक ऑटो भाबर की ओर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार से ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो सड़क पर पलट गया और ऑटो में बैठे राजेंद्र निवासी कांडाखाल, भूरा निवासी लकड़ीपडाव , गुलाम आलम, अबूनसीर व नौशाद, राजेश्वर निवासी निंबूचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार ले जाया गया। भूरा की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।