Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अगले चार सालों में मोटर मार्ग से जुड़ेंगे सभी गांव: दिलीप रावत

अगले चार सालों में मोटर मार्ग से जुड़ेंगे सभी गांव: दिलीप रावत

Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अगले चार सालों में मोटर मार्ग से जुड़ेंगे सभी गांव: दिलीप रावत
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत गाडियूंपुुल-पॉसीखाल-तोल्यूंडांडा के लिए चार किमी मार्ग का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख रिखणीखाल लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में तोल्यूंडांडा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप रावत ने दो करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक रावत ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव को मोटर मार्ग से वंचित नहीं रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का विकास गति पकड़ रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। इससे गांव में खुशहाली आएगी, सुविधाएं मिलने से लोग गांव की ओर लौटेंगे। इस अवसर पर उन्होंने ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों को फर्नीचर और कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जेष्ठ उपप्रमुख नागेंद्र नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश देवरानी, अधिशासी अभियंता प्रवीन बहुखंडी, जंगबहादुर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह, भाजपा लैंसडौन विधानसभा प्रभारी मोहन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैन सिंह नेगी व दिनेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed