{"_id":"5ba7c09a867a557fe05990dc","slug":"81537720474-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने से सिंचाई ट्यूबवेल खराब, खेत सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने से सिंचाई ट्यूबवेल खराब, खेत सूखे
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते ध्रुवपुर और लालपुर में किसानों के खेत सूखने के कगार पर हैं। विभाग के सिंचाई ट्यूबवेल को खराब हुए पांच महीने हो गए हैं, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके कारण किसानों को अपनी खेती की चिंता सतानेे लगी है।
ध्रुवपुर स्थित सिंचाई ट्यूबवेल से ग्राम पंचायत ध्रुवपुर और लालपुर के सैकड़ों बीघा भूमि की सिंचाई की जाती है। गत अप्रैल में ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसानों द्वारा उगाई गई धान की फसल सूखने के कगार पर है।
स्थानीय निवासी मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह कैलाश चंद्र खंतवाल, राजेंद्र सिंह व दर्शन लाल तिवारी ने सिंचाई विभाग पर उनकी फसल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पांच महीने से सिंचाई नलकूप खराब हैं। इससे उनके खेतों को पानी नहीं मिल रहा है। बरसात में तो खेतों को पानी मिल गया था, लेकिन अब बरसात समाप्त होने के बाद पानी की कमी से धान की फसल सूखने के कगार पर है। बार-बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
उधर, सिंचाई विभाग नलकूप खंड के अपर सहायक अभियंता सचिन कुकरेती ने बताया कि नलकूप की शीघ्र मरम्मत कर खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा।