{"_id":"5b4b82df4f1c1b572f8b48a7","slug":"81531675359-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन रद्द होने से भड़के समर्थकों ने सहकारी समिति में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन रद्द होने से भड़के समर्थकों ने सहकारी समिति में काटा हंगामा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति देवी मंदिर सुखरो के चुनाव के दौरान प्रत्याशी समर्थकों ने नामांकन रद्द होने को लेकर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने रद्द नामांकन पत्रों को फाड़ने के साथ ही निर्वाचन अधिकारी और सचिव के साथ गाली गलौच और मारपीट का प्रयास किया। निर्वाचन अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। एसडीएम के निर्देश पर समिति के चुनाव को रद्द कर दिया गया है।
देवी रोड स्थित बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति देवी मंदिर सुखरो के 11 संचालकों के चुनाव के लिए शनिवार को कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदेश कुमार सैनी ने बताया कि वहां मौजूद प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को नामांकन पत्र दिखाया गया। अधूरे नामांकन पत्रों से मौजूद प्रतिनिधि संतुष्ट भी हो गए। इसके बाद पांच नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया। इस बीच नामांकन रद्द होने वाले प्रत्याशियों के समर्थक देवी मंदिर स्थित सहकारी समिति पहुंचे और हंगामा करने लगे। उक्त समर्थकों ने निर्वाचन अधिकारी और समिति के सचिव राजेश भंडारी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने के लिए कुर्सियां उठा लीं। साथ ही स्थानांतरण कराने की धमकी दी। वहां मौजूद कुछ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने किसी प्रकार बीच बचाव कर माहौल शांत किया। हंगामे के दौरान एक समर्थक रद्द नामांकन पत्रों को उठाकर बाहर लाया और सभी फाड़ डाले। मामले में निर्वाचन अधिकारी आदेश कुमार सैनी ने सहायक विकास अधिकारी दुगड्डा, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की है।
उधर, एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि उन्हें समिति के चुनाव में हंगामा होने की सूचना मिली है, राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराने के बाद समिति के चुनाव को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
-फोटो