फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   युवा कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमा भी सरकार ने वापस लिया

युवा कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमा भी सरकार ने वापस लिया

Wed, 04 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमा भी सरकार ने वापस लिया
कोटद्वार। राज्य सरकार ने युवा कांग्रेस के नेता प्रवेश रावत पर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया है। राज्य सरकार की संस्तुति पर स्थानीय कोर्ट ने भी मुकदमा वापसी को मंजूरी प्रदान कर दी है। युवा कांग्रेस पर चार साल पहले 29 जनवरी, 2014 को कोटद्वार कोतवाली में रेंजर की पिटाई के मामले में पुलिस की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

राज्य सरकार कोटद्वार के राजनेताओं पर मेहरबान लग रही है। अब सरकार ने कोटद्वार के युवा कांग्रेस नेता प्रवेश रावत पर दर्ज मुकदमा भी वापस ले लिया है। युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ 29 जनवरी, 2914 को तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसआई मुकेश डिमरी ने रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल के साथ थाने में मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रेंज अधिकारी उस वक्त थाने में खननकारियों के खिलाफ तहरीर देने गए थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत और सहायक अभियोजन अधिकारी अजीत कुमार मिश्रा ने मुकदमा वापस लिए जाने की पुष्टि की है। बार अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि सरकार की ओर से गत वर्ष इस आशय का पत्र अभियोजन पक्ष को प्राप्त हुआ था। तब से यह मामला स्थानीय न्यायालय में विचाराधीन था। शासन की संस्तुति को स्वीकार कर न्यायालय ने युवा कांग्रेस नेता प्रवेश रावत को उक्त आरोपों से उन्मोचित करते हुए कार्यवाही समाप्त कर दी है। अब तक राज्य सरकार वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल और अनिल देवरानी के साथ ही विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी पर दर्ज मुकदमे भी वापस ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed