{"_id":"5aaaa8e64f1c1bc0078b565a","slug":"81521133798-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश, जज्बा और जुनून है तो फौज से जुड़ जाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश, जज्बा और जुनून है तो फौज से जुड़ जाइए
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वीसी गब्बर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में गढ़वाल के युवाओं के लिए तीन अप्रैल से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में स्थानीय अधिकारियों को सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल को उत्तरकाशी, चार को टिहरी, पांच को पौड़ी, छह को रुद्रप्रयाग, सात को चमोली, आठ को हरिद्वार, नौ को देहरादून जिले के युवाओं को भर्ती रैली में शामिल किया जाएगा, जबकि 10 से 14 अप्रैल तक चयनित युवाओं का मेडिकल व शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने ऊर्जा निगम को भर्ती क्षेत्र में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भर्ती के लिए हजारों युवाओं की भीड़ कोटद्वार में उमड़ने की संभावना है, जिसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, वाहन व्यवस्थाओं में ओवर रेटिंग पर नजर रखी जाएगी। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि रैली के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जाएगी। सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शुक्रवार को कौड़िया कैंप और आसपास के क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे।