फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम की जनसुनवाई नहीं किए जाने पर भड़के ग्रामीण

नगर निगम की जनसुनवाई नहीं किए जाने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की जनसुनवाई नहीं किए जाने पर भड़के ग्रामीण
कोटद्वार। नगर निगम को लेकर सरकार द्वारा जनसुनवाई के लिए एक माह का दिया गया समय पूरा होने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं होने पर भड़के यूकेडी और नगर निगम संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने हल्दूखाता और नंदपुर पटवारी चौकी पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि यूकेडी ने नगर निगम का विरोध करने पर सरकार को जन सुनवाई के लिए एक माह का समय दिया था, लेकिन आज एक महीना बीत जाने पर भी जनसुनवाई नहीं हुई। इसके कारण ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय कोटद्वार जिला बनाए जाने को लेकर लोगों से वोट मांगे और जीतने के बाद जिले की जगह उन पर नगर निगम थोपने की तैयारी शुरू कर दी। इसके कारण लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, पुष्कर सिंह रावत, पितृशरण जोशी, वाणी विलास, पूनम देवी, ममता देवी, श्रवण सिंह रावत, बालम सिंह, विनोद चौधरी, रानी डबराल, विशेष कुमार, अमित नेगी, सूरज डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम विरोध संघर्ष मोर्चा ने सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में देवी मंदिर स्थित पटवारी चौकी में धरना दिया और देवी मंदिर तिराहे पर प्रदर्शन के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

इस अवसर पर मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत, विजय ध्यानी, विजय कंडारी, कमल सिंह रावत, जयगोपाल शर्मा, गजेंद्र तिवारी, विकास सुंद्रियाल व संजय नेेगी आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed