{"_id":"5a36a4624f1c1b96698b982c","slug":"81513530466-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितिक और कनक ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितिक और कनक ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल और जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय 7वीं इंटर स्कूूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 की बालक वर्ग में रितिक चौहान और बालिका वर्ग में कनक ने स्वर्ण पदक जीता।
रविवार को आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप मेें बतौर मुख्य अतिथि रश्मि राणा और बलूनी ग्रुप एजूकेशन के प्रबंधक विपिन बलूनी ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया। रश्मि राणा ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए एक अच्छी कला है। समाज में बढ़ते अपराध को देखते हुए खासकर लड़कियों को ताइक्वांडो जैसी कला का प्रशिक्षण लेना चाहिए। प्रतियोगिता तीन वर्ग अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में कराई जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-14 की बालक वर्ग में रितिक चौहान ने स्वर्ण पदक, निश्चय नैथानी ने रजत पदक व अंशुल घिल्डियाल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में कनक ने स्वर्ण पदक, सिमरन बिष्ट ने रजत व काजल ने कांस्य पदक जीता।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज शर्मा, डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज कोआर्डिनेटर बीपी ममगाईं व ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजेश कटियार मौजूद रहे।